Saturday, October 24, 2026

वुमेन प्रो वॉलीबॉल लीग में राजस्थान क्वीन्स ने खरीदे अपने खिलाड़ी, बेटियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच

Must Read

जयपुर/लखनऊ। लखनऊ में आयोजित वुमेन प्रो वॉलीबॉल लीग के प्लेयर ऑक्शन में राजस्थान क्वीन्स ने अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों को खरीदा। टीम का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोफेशनल वॉलीबॉल में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

राजस्थान क्वीन्स के फ्रेंचाइजी ओनर राजू जाट ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल एक वॉलीबॉल टीम बनाना नहीं, बल्कि देश की बेटियों के लिए नए अवसर तैयार करना है। हम चाहते हैं कि बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिले और वे अपने प्रदर्शन से साबित करें कि वे किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। राजस्थान क्वीन्स महिला खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

वहीं, राजस्थान क्वीन्स के सीईओ एवं टीम ऑपरेशंस प्रमुख नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम जल्द ही जयपुर पहुंचेगी, जहां एसएमएस स्टेडियम में लगभग 15 दिनों तक अभ्यास शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, टीमवर्क और मैच की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राजस्थान क्वीन्स के मुकाबले 11 नवंबर से 21 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होंगे। टीम पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने के लिए जुटी हुई है।

राजस्थान क्वीन्स का लक्ष्य महिला वॉलीबॉल को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ राजस्थान और देश की प्रतिभाशाली बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। टीम को उम्मीद है कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों को खेलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

राजस्थान क्वीन्स — बेटियों के सपनों को नई उड़ान, खेल के मैदान में नई पहचान।

Latest News

The Relevance Trap: Why Reliable People Get Stuck at Work

How experienced professionals can recognise career stagnation, understand changing organisational dynamics, and rebuild their professional relevance. In professional life, reliability...

More Articles Like This