Thursday, August 27, 2026

अवधी फिल्म “नफरत है प्यार से” का ट्रेलर लॉन्च

Must Read

बहराइच। जैफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित अवधी फिल्म “नफरत है प्यार से” का ट्रेलर सोमवार को के डी पैलेस, बहराइच में भव्य कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। मुख्य अतिथि शमीम खान ने रिमोट का बटन दबाकर फिल्म के ट्रेलर का शुभारंभ किया।

फिल्म के लेखक, निर्देशक एवं अभिनेता राजेश मालिक ने इस फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई है। वहीं अभिनेत्री अनुप्रिया शुक्ला ने नायिका का किरदार निभाया है, वहीं दूसरी नायिका आंचल पांडे , जबकि फिल्म के निर्माता जाकिर अली खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग बहराइच जिले के सिकंदरपुर, औराही, हरिहरपुर रैंकुवारी, चहलारी घाट, रिसिया पार्क, गंभीरवा बाजार और रायपुर आदि क्षेत्रों में की गई है। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय का अवसर प्रदान किया गया है।

फिल्म को 28 नवम्बर 2025 को बहराइच और अन्य सिनेमा हॉल में दिखाया जाएगा।

फिल्म की कहानी मिट्टी और बालू खनन, पर्यावरण संरक्षण, तथा सत्य, पाप-पुण्य और न्याय की विजय जैसे सामाजिक सरोकारों पर आधारित है।

इस अवसर पर फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में फिल्म के कलाकारों को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम ठाकुर उदय प्रतापसिंह, डा. शिव मोहन मिश्रा,अयोध्या प्रसाद अवस्थी,सुनील कुमार गुप्ता,नाजिर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

भूख, तानों और सड़क के संघर्ष से 30 लाख दिलों के स्टार और 6-1 MMA प्रो-फाइटर बनने तक: दाऊद खान की अजेय दास्तान

नई दिल्ली: कहते हैं कि जिंदगी का असली मुकाबला वही जीतता है जो रिंग के भीतर और बाहर, दोनों जगह...

More Articles Like This